मथुरा। यमुना प्रदूषण मुक्ति के लिए जालौन से दिल्ली तक पैदल यात्रा पर निकलीं जालौन की महिलाएं आज  वृंदावन के केसी घाट पर पहुंचीं। सभी महिलाओं ने यमुनाजी का पूजन किया और यमुना जी को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए संकल्प लिया। 

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और बताया क‍ि केसी घाट से दिल्ली के लिए पैदल प्रस्थान कर  26 फरवरी तक वे सभी दिल्ली पहुंचेंगी। दिल्ली पहुंचकर यमुना जी को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए शांति पूर्वक धरना केंद्र सरकार से आग्रह करेंगी। 

इस मौके पर कॉग्रेस पार्टी के सभी नेता पदाधिकारी मौजूद रहे। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम, वृंदावन देहात मंडल के अध्यक्ष चंद्रमोहन जैस्वाल, चंद्र मोहन शर्मा, दीपक पराशर, कमलेश भारद्वाज, साधु राम , कमल पालीवाल, वीरेंद्र सिसोदिया, दीपक वार्ष्णेय, महेश शर्मा, राहुल शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).