राजस्थान एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 'जल जीवन मिशन' (JJM)में हुए 900 करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले में गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई की. इस कार्रवाई के तहत अशोक गहलोत की पिछली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश जोशी को  गिरफ्तार कर लिया है.  ACB की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने जयपुर रेलवे स्टेशन के पास 'सन कॉलोनी' स्थित जोशी के आवास पर सुबह-सुबह ही छापा मारा और पूछताछ के बाद सुबह करीब 5:00 बजे उन्हें गिरफ्तार कर ले गई. 
अप्रैल 2025 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इसी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में पूर्व कैबिनेट मंत्री जोशी को हिरासत में लिया था.  जोशी को सात महीने तक जेल में रहना पड़ा था, लेकिन पिछले साल ही 3 दिसंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी. 
क्या है मामला?
यह मामला जल जीवन मिशन के तहत जारी किए गए टेंडरों में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है. ये मिशन केंद्र सरकार की एक पहल है जिसका उद्देश्य हर घर नल पहुंचाना है. इस मामले में जोशी समेत अन्य पर चहेती कंपनी को टेंडर देने के बदले रिश्वत लेने का आरोप है. जांचकर्ताओं का आरोप है कि श्री गणपति ट्यूबवेल और श्री श्याम ट्यूबवेल नामक कंपनियों ने IRCON इंटरनेशनल द्वारा कथित तौर पर जारी किए गए जाली अनुभव प्रमाण पत्र जमा करके टेंडर हासिल किया था. इस मिशन में 9O0 करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले का आरोप है, जिसमें श्री गणपति ट्यूबवेल पर फर्जी तरीके सेर 859.2 करोड़ रुपये को ठेका और श्याम ट्यूबवेल पर 120.25 करोड़ रुपये का टेंडर हासिल किया था.
22 लोगों के खिलाफ दर्ज है FIR
इस मामले में पूर्व एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सुबोध अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया गया है. घोटाले में अब तक 10 गिरफ्तारी की जा चुकी है, जबकि वित्तीय सलाहकारों, मुख्य इंजीनियरों और अधीक्षण इंजीनियरों सहित 22 अधिकारियों के खिलाफ साल 2024 में ACB ने FIR दर्ज की थी. आरोपियों की सूची में JJM के वित्तीय सलाहकार सुनील शर्मा, तत्कालीन मुख्य अभियंता राम करण मीणा, दिनेश गोयल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता अरुण श्रीवास्तव, रमेश चंद मीणा, परितोष गुप्ता, अधीक्षण अभियंता निरेल कुमार, विकास गुप्ता, महेंद्र प्रकाश सोनी, भगवान सहाय जाजू, जितेंद्र शर्मा और अधिशासी अभियंता विशाल सक्सेना सहित अन्य लोग शामिल हैं. फिलहाल, तीन आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं. जिन्हें भगौड़ा घोषित कर दिया गया है. ACB  ने उनकी संपत्ति की जानकारी जुटाकर कोर्ट में पेश की है. अब उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).