चेन्नई। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ के एक्टर जी मारीमुथु का कार्डियक अरेस्ट से आज निधन हो गया। उनकी मौत की खबर से फैंस सदमे में हैं।

जी मारीमुथु का दिल का दौरा पड़ने से निवह कथित तौर पर सुबह 8:00 बजे एथिरनीचल नाम के अपने टेलीविजन शो के लिए डबिंग करते समय अचानक बेहोश होकर गिर गए। उन्हें फौरन पास के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धन हो गया है. तमिल एक्टर-डायरेक्टर को हाल ही में रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ में देखा गया था। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने शुक्रवार को एक्स (पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर एक्टर की खबर की पुष्टि की है।

जी मारीमथु को तमिल टेलीविजन सीरीज में एथिरनीचल के रोल में काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। उन्होंने फिल्म मेकर मणिरत्नम सहित अन्य लोगों के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया है।

जी मारीमुथु के निधन से सदमे में तमिल इंडस्ट्री
जी मारीमुथु के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए चेन्नई स्थित उनके घर ले जाया जाएगा। अंतिम संस्कार उनके गृहनगर थेनी में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में होगा। वहीं उनके आकस्मिक निधन से तमिल इंडस्ट्री सदमे में है और कई सेलेब्स और फैंस दिवंगत एक्टर की मौत पर दुख जाहिर कर रहे हैं।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).