गुजरात के अहमदाबाद के पास सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई है. गुरुवार तड़के ये हादसा सरखेज-गांधीनगर हाईवे पर हुआ है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ पुलिस ने बताया है कि आधी रात को इस्कॉन ब्रिज पर दो गाड़ियां हादसे का शिकार हो गईं. इस हादसे को देखने कुछ लोग जुटे.
ये लोग जब हादसे की जगह पर मौजूद थे, तभी 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से आ रही जगुआर कार ने टक्कर मार दी.
हादसे में 12 लोग घायल भी हुए हैं. 
अहमदाबाद में डीसीपी ट्रैफिक नीता देसाई ने कहा, ''बीती रात एक जगुआर कार के चढ़ने से नौ लोगों की मौत हो गई है. जगुआर के ड्राइवर को फिलहाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और डॉक्टरों की सलाह के बाद ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.''
Compiled: Legend News 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).