रिपोर्ट : LegendNews
इटली के किमी एंटोनेली ने जीता 2026 फॉर्मूला वन विश्व चैंपियनशिप का ख़िताब
इटली के किमी एंटोनेली ने ने मेक्सिको सिटी ग्रैंड प्रिक्स में तीसरा स्थान हासिल कर 2026 फॉर्मूला वन (F1) विश्व चैंपियनशिप का ख़िताब अपने नाम कर लिया है.
मेक्सिको सिटी ग्रैंड प्रिक्स में मैक्स वर्स्टापेन ने पहला और लुईस हैमिल्टन ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि किमी एंटोनेली तीसरे स्थान पर रहे.
तीसरे स्थान के साथ 20 वर्षीय किमी एंटोनेली फॉर्मूला वन इतिहास के सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं. उन्होंने सेबस्टियन वेटेल का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 2010 में 23 साल की उम्र में यह ख़िताब जीता था.
वह 1953 के बाद फॉर्मूला वन विश्व चैंपियनशिप जीतने वाले पहले इतालवी ड्राइवर भी बने हैं.
ख़िताब जीतने के बाद एंटोनेली भावुक हो गए. रेस पूरी होने के बाद स्लोडाउन लैप के दौरान टीम ने जब उन्हें विश्व चैंपियन बनने की जानकारी दी, तो वह कुछ देर तक रेडियो पर बोल नहीं सके. उनकी आवाज़ में ख़ुशी और आंसू दोनों साफ़ झलक रहे थे.
ख़ुद को संभालने के बाद उन्होंने कहा, आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद. हमने कर दिखाया.
एंटोनेली ने किसका रिकॉर्ड तोड़ा?
20 साल और 68 दिन की उम्र में एंटोनेली ने सेबेस्टियन वेटेल का रिकॉर्ड तोड़ा. वेटेल ने 2010 में रेड बुल के साथ अपनी पहली चैंपियनशिप जीती थी, तब उनकी उम्र 23 साल और 134 दिन थी. ऑटोड्रोमो हर्मनोस रोड्रिग्ज में हुई 71-लैप की इस रेस में एंटोनेली को अपना पहला एफ-1 खिताब जीतने के लिए केवल नौवें स्थान पर रहने की जरूरत थी. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था कि उनके प्रतिद्वंद्वी लुईस हैमिल्टन और मर्सिडीज के उनके साथी जॉर्ज रसेल किस स्थान पर रहते.
एंटोनेली ने कहा, हमने कर दिखाया और सच कहूं तो उनके बिना मैं यहां नहीं होता. मर्सिडीज और अपने परिवार के बिना यह मुमकिन नहीं था. मैं इस पल के लिए बहुत आभारी हूं, यह एक ऐसा पल है जो हमेशा याद रहेगा. मेरे पास शब्द नहीं हैं. मैं अभी भी यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि आखिर हुआ क्या है.
-Legend News

Recent Comments