रिपोर्ट : LegendNews
माइक्रोसॉफ्ट ने किया अपने 4,800 कर्मचारियों की छंटनी करने का एलान
दिग्गज आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने 4,800 कर्मचारियों की छंटनी करने का एलान किया है. यह उसके कुल कर्मचारियों का करीब 2.1 फ़ीसदी है. इस छंटनी की सबसे बड़ी मार कंपनी के एक्सबॉक्स डिवीजन पर पड़ेगी.
माइक्रोसॉफ्ट की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट एमी कोलमैन ने कर्मचारियों को भेजे गए एक संदेश में कहा कि तेजी से बदलती आईटी इंडस्ट्री में कंपनी को उन एरिया पर फ़ोकस करना होगा, जहां से वो ग्राहकों के लिए ज़्यादा फ़ायदा दिला सके.
इस री-स्ट्रक्चरिंग के तहत एक्सबॉक्स में तुरंत 1,600 से अधिक नौकरियां ख़त्म हो जाएंगीं.
हाल ही में एक्सबॉक्स की सीईओ बनीं आशा शर्मा ने कर्मचारियों को भेजे गए संदेश में कहा कि कंपनी एक्सबॉक्स के इतिहास के सबसे बड़े री-स्ट्रक्चरिंग की शुरुआत कर रही है.
उन्होंने बताया कि आने वाले एक साल में 1,600 और नौकरियां समाप्त की जाएंगी.
इसके अलावा एक्सबॉक्स के चार गेम डेवलपमेंट स्टूडियो-कंप्लशन गेम्स, डबल फ़ाइन प्रोडक्शन, निन्जा थ्योरी और अनडेड लैब्स को भी कंपनी की री-स्ट्रक्चरिंग के तहत अलग किया जाएगा.
आशा शर्मा ने कहा, ये बदलाव एक्सबॉक्स के छोटे होने के लिए नहीं, बल्कि उसके और बड़े भविष्य के लिए किए जा रहे हैं.
उन्होंने कहा, इतिहास ऐसे कई उदाहरणों से भरा है, जहां कंपनियों ने यह मान लिया कि लंबे समय तक बने रहना ही उनके भविष्य की गारंटी है. हम ऐसी गलती नहीं करेंगे.
-Legend News

Recent Comments