इजरायली मीडिया ने ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सेहत बेहद खराब होने का दावा किया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मोजतबा की हालत गंभीर है और उनके बचने की कोई उम्मीद बाकी नहीं है। ऐसे में दुनिया को बहुत जल्द उनके निधन की खबर सुनने को मिल सकती है। पांच महीने से सार्वजनिक तौर पर नहीं देखे गए ईरानी लीडर के बारे में इजरायल से पहले भी कई दावे किए गए हैं। हालांकि ईरानी नेताओं ने कई मौकों पर मोजतबा के स्वस्थ होने और बड़े फैसलों में उनके शामिल होने की बात कही है।
28 फरवरी को इजरायली-अमेरिकी हमलों में अपने पिता अली खामेनेई की मौत के बाद सुप्रीम लीडर बने मोजतबा की सेहत पर लगातार कई तरह की बातें होती रही हैं। इजरायल-अमेरिका के जिस हमले में मोजतबा के पिता और परिवार के कई दूसरे सदस्यों की मौत हुई थी, उसमें वह खुद भी घायल हुए थे। ऐसे में अमेरिका और इजरायल उनको लेकर कई दावे करते रहे हैं। 
मोजतबा की सेहत बिगड़ रही 
इजरायली चैनल 'चैनल 14' ने दावा किया है कि उसको ईरान के अंदर मौजूद अपने सूत्रों से मोजतबा खामेनेई की सेहत के बारे में पता चला है। उन्होंने कहा कि मोजतबा की स्थिति हर रोज बिगड़ती जा रही है और अब चीजें ऐसी नहीं बची है कि वह सरर्वाइव कर सकें। ऐसे में कभी भी उनकी मौत की खबर सामने आ सकती है।
रिपोर्ट में 'ईरानवायर'के दावों का जिक्र किया गया है, जिसमें ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के प्रशासन के करीबी सूत्रों का हवाला दिया गया है। इन सूत्रों ने कहा कि मोजतबा की किसी भी पल मौत हो सकती है, हमें ऐसी किसी खबर को सुनने को लिए तैयार रहना चाहिए। ईरान के शीर्ष नेतृत्व को भी इसके बारे में पता है। 
ईरान ने दावों को नकारा
ईरान के अधिकारियों ने कई दफा उन रिपोर्ट को खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि खामेनेई काम करने की हालत में नहीं हैं। ईरानियों का कहना है कि फरवरी में हुए हमले में उन्हें लगी चोटें गंभीर नहीं थीं। इलाज के बाद वह ठीक हैं और लगातार अहम फैसले ले रहा हैं। ईरान के सीनियर नेताओं का कहना है कि खामेनेई तेहरान के लिए ताकत का स्रोत बने हुए हैं।
मोजतबा खामेनेई एक धर्मगुरु और पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बेटे हैं। उन्होंने अपने जीवन में कोई औपचारिक सरकारी पद नहीं संभाला था लेकिन पिता की मौत के बाद वह सर्वोच्च नेता की भूमिका निभा रहे हैं। बताया जाता है कि 17 वर्ष की उम्र में उन्होंने ईरान-इराक युद्ध में कुछ समय के लिए हिस्सा लिया था। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).