रिपोर्ट : LegendNews
इसराइली सेना ने बताया, हमले में हमास के नौसेना कमांडर सहित कई लोग मरे
इसराइली सेना ने कहा है कि उन्होंने उत्तरी गाजा के एक समुद्रतटीय कैफे पर हमले में हमास के नौसेना के कमांडर को मार गिराया है. इस हमले में कई आम लोग भी मारे गए हैं.
सोमवार को गाजा के अल-बका कैफे पर हुए हमले के बाद गाजा और विदेशों में रहने वाले परिवार के सदस्यों ने बताया कि वो बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की ख़बर से परेशान हैं.
इसराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि इस हमले में नौसेना के कमांडर रमजी रमजान अब्द अली सालेह के साथ-साथ हमास की मोर्टार इकाई के उप प्रमुख हिशाम अयमान अतिया मंसूर और निसिम मुहम्मद सुलेमान अबू सबहा की मौत हो गई.
आईडीएफ ने कहा कि सालेह हमास के "समुद्री हमलों" की योजना बनाने और उन्हें आगे बढ़ाने में शामिल था.
बीबीसी ने कैफ़े पर हमले में मारे गए 29 लोगों के नामों की पुष्टि की है, इसमें से कम से कम नौ महिलाएं और बच्चे भी थे.
-Legend News

Recent Comments