इसराइली सेना ने दावा किया है कि उसने सोमवार को गाजा में एक सैन्य अभियान में हमास के पांच सदस्यों को मार दिया है, जिनमें एक कमांडर भी शामिल है.
द टाइम्स ऑफ़ इसराइल की रिपोर्ट के अनुसार इसराइली सेना और आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने हाल के हफ़्तों में गाजा में अपनी ‘आतंकवाद विरोधी कार्रवाइयों’ को तेज़ किया है.
इसराइली सेना के निशाने पर हमास के सैन्य कमांडर अहमद अल-बत्श थे, जिन्हें ‘अबू ओसामा’ के नाम से भी जाना जाता था. हमास से जुड़े समाचार सूत्रों ने भी उनकी मौत की पुष्टि की है.
ईरान की फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी ने सोमवार रात ‘ग़ज़ा अल-आन’ के हवाले से बताया कि अहमद अल-बत्श हमास की सशस्त्र यूनिट 'इज्ज़ अल-दीन अल-क़स्साम' ब्रिगेड के कमांडर थे. रिपोर्ट के मुताबिक एक इसराइली हवाई हमले में उनकी मौत हुई.
अल जज़ीरा ने भी उनकी मौत की जानकारी देते हुए बताया कि अहमद अल-बत्श को ग़ज़ा सिटी के उत्तर में अल-सफ़्तावी स्ट्रीट पर एक कार को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में मारा गया. यह इलाका जबालिया के पश्चिम में स्थित है.
इसराइली सेना ने कहा है कि ग़ज़ा में हमास के खिलाफ़ उसके अभियान लगातार जारी हैं और हाल के हफ़्तों में इन कार्रवाइयों को और तेज़ किया गया है. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).