अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दखल के बाद ईरान के साथ हुए संघर्ष विराम को लेकर इस्राइल ने बड़ा दावा किया है। इसरायल ने कहा है कि युद्ध विराम के ढाई घंटे बाद ईरान ने मिसाइल दागीं। वहीं इसरायल ने यह भी बताया कि ईरान के साथ संघर्ष में उसे क्या हासिल हुआ? इसरायल ने कहा कि उसने हमलों के जरिये इसरायल को करारा झटका दिया। 
ढाई घंटे बाद आईं ईरानी मिसाइलें
इसरायल ने कहा कि उसने मंगलवार को युद्धविराम शुरू होने के दो घंटे से अधिक समय बाद ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों की पहचान की। इसके बाद उत्तरी इसरायल में सायरन बजने लगे। बीरशेवा में गिरी ईरानी मिसाइल ने इमारत को नुकसान पहुंचाया और चार लोगों की मौत हो गई। 
ऑपरेशन राइजिंग लॉयन सफल रहा
संघर्ष विराम के बाद इसरायली सरकार ने एक बयान जारी किया। इसमें इसरायल ने कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा कैबिनेट की बैठक बुलाई जिसमें रक्षा मंत्री, आईडीएफ चीफ-ऑफ-स्टाफ और मोसाद के निदेशक शामिल थे। बैठक में बताया गया कि इसरायल का ऑपरेशन राइजिंग लॉयन सफल रहा। इसरायल ने अपने ऊपर से दोहरे अस्तित्वगत खतरे को हटा दिया है। पहला परमाणु मुद्दे और दूसरा बैलिस्टिक मिसाइलों के मामले में। 
आईडीएफ ने तेहरान के ऊपर आसमान में पूरी हवाई श्रेष्ठता हासिल कर ली। साथ ही सैन्य नेतृत्व को करारा झटका दिया।  ईरान के मुख्य शासन के लक्ष्यों को नष्ट कर दिया। इसरायल ने कहा कि आईडीएफ ने तेहरान के मध्य में शासन के ठिकानों पर भी हमला किया। आतंकवादी शासन के प्रमुख अर्द्धसैन्य रेवोल्यूशनरी गार्ड के स्वयंसेवी बासिज बल के सैकड़ों आतंकवादियों को खत्म किया है। साथ ही एक अतिरिक्त वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक को मार गिराया है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).