रिपोर्ट : LegendNews
इसराइल के पीएम ने सेना से कहा, पूरी ताकत के साथ हिज़्बुल्लाह पर हमला करें
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने इसराइली सेना को पूरी ताकत के साथ हिज़्बुल्लाह पर हमला करने को कहा है.
हालांकि अमेरिका सहित इसराइल के दूसरे क़रीबी देशों ने युद्धविराम का आग्रह किया है.
वहीं लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि गुरुवार को हुए इसराइली हवाई हमले में कम से कम 92 लोगों की जान गई है.
हिज़्बुल्लाह ने भी बताया है कि लेबनान की राजधानी बेरुत के दक्षिणी हिस्से में स्थित एक इमारत पर हवाई हमले में उनके ड्रोन यूनिट के चीफ़ मोहम्मद सुरूर की मौत हो गई है.
बुधवार को अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपियन यूनियन ने तीन हफ़्तों तक युद्ध विराम का प्रस्ताव दिया था.
हालांकि गुरुवार को इसराइल ने इस प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया था.
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा (जनरल असेंबली) को संबोधित करते हुए इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा था कि जब तक हम अपने सभी लक्ष्यों को पूरा नहीं कर लेते तब तक हम नहीं रुकने वाले हैं.
नेतन्याहू ने कहा कि पिछले साल अक्तूबर में हमास के हमले की वजह से देश के उत्तरी हिस्से से विस्थापित होने वाले नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी ही उनका लक्ष्य है.
-Legend News

Recent Comments