इसराइल की सेना का कहना है कि वह दो महीने पहले संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक गाजा में सबसे मुश्किल लड़ाई का सामना कर रही है.
एक घटना का हवाला देते हुए इसराइली सेना ने बताया है कि एक बंधक को हमास से रिहा कराने की कोशिश में उसके दो सैनिक बुरी तरह घायल हो गए हैं.
सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने दावा किया कि इस घटना में कई हमास आतंकी मारे गए लेकिन सेना किसी बंधक को रिहा नहीं करा सकी.
इससे पहले हमास ने एक वीडियो जारी करके इसराइल के प्रयास को नाकाम करने का दावा किया था. इस वीडियो में लड़ाई के बाद का रक्तरंजित माहौल दिख रहा है.
रिपोर्ट के मुताबिक़ दक्षिणी गाजा के ख़ान यूनुस इलाक़ों में सबसे भीषण लड़ाइयां चल रही हैं.
हमास ने एक वीडियो जारी करके इसराइल के कई टैंकों को तबाह करने का दावा भी किया है. हालांकि इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती है.
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).