रिपोर्ट : LegendNews
अमेरिका और ईरान की लड़ाई में पाकिस्तान की भूमिका से इसराइल खुश नहीं: रेवाच
अमेरिका और ईरान की लड़ाई रुकवाने में पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है. लेकिन इसराइल पाकिस्तान की इस भूमिका से खु़श नज़र नहीं आ रहा है.
इसराइल के मुंबई में काउंसल जनरल यानिव रेवाच ने कहा है, मुझे नहीं लगता कि मेरी सरकार इस बात से खु़श है कि ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान बातचीत करवा रहा है.
उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, इसराइल पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत नहीं कर रहा. अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप ही इस बातचीत को आगे बढ़ा रहे हैं. हम इस मामले में इसराइल की सुरक्षा से जुड़े हितों का ध्यान रखने के लिए अमेरिकी सरकार पर भरोसा करते हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के नेता मध्यस्थता करने के लिए पाकिस्तान का आभार व्यक्त कर चुके हैं.
दोनों देशों ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बातचीत के लिए अपने प्रतिनिधि भी भेजे थे. इस बातचीत में इसराइल का कोई प्रतिनिधि नहीं था.
-Legend News

Recent Comments