इसराइल ने हिज़्बुल्लाह से साथ संघर्ष के मामले में युद्ध विराम से इंकार किया है. इसराइल के विदेश मंत्री इसराइल काट्ज़ ने कहा है, ''उत्तर की तरफ कोई युद्ध विराम नहीं होगा".
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर बताया है कि इसराइल हिज़्बुल्लाह के ख़िलाफ़ अपनी लड़ाई तब तक जारी रखेगा जब तक कि उत्तरी सीमा पर रहने वाले इसराइली सुरक्षित तरीके से अपने घर वापस नहीं लौट जाते हैं.
इससे पहले इसराइल और लेबनान की बॉर्डर पर जारी संघर्ष के बीच अमेरिका और अन्य देशों ने युद्ध विराम का प्रस्ताव रखा है. लेकिन इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसराइली सेना को पूरी ताकत से युद्ध लड़ते रहने के लिए कहा है.
12 अंतर्राष्ट्रीय सहयोगी देशों ने इस युद्ध को रोकने का आह्वान किया है. जिसके जवाब में प्रधानमंत्री नेतन्याहू के ऑफिस ने कहा है, "युद्ध विराम की खबर में कोई सच्चाई नहीं है. ये अमेरिका और फ्रांस का प्रस्ताव है, जिसका अभी तक प्रधानमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया है. उत्तरी भाग में संघर्ष को कम करने के निर्देश की ख़बर भी ग़लत है.
"प्रधानमंत्री ने इसराइल डिफेंस फोर्स को पूरी ताकत से युद्ध लड़ने पर ज़ोर दिया है. और गज़ा में भी तब तक संघर्ष जारी रहेगा जब तक युद्ध का मकसद पूरा नहीं होता है." 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).