रिपोर्ट : LegendNews
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद आयरलैंड के हेड कोच का इस्तीफा
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में ऐतिहासिक जीत के बाद आयरलैंड के हेड कोच हेनरिक मलान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे से हर कोई हैरान है क्योंकि आयरिश टीम ने उनकी कोचिंग में कुछ ऐतिहासिक कारनामे किए हैं। उनका इस तरह से इस्तीफा देना इसलिए भी चौंकाता है कि भारत को सीरीज में हराए अभी 24 घंटे भी नहीं बीते हैं।
आयरलैंड ने बेलफास्ट में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से हराया। वे भारत के खिलाफ पहली बार कोई द्विपक्षीय सीरीज जीते हैं। इसके बावजूद हेड कोच ने टीम का साथ छोड़ने का फैसला कर लिया है। वे पिछले चार सालों से टीम के साथ बने हुए हैं और आयरिश टीम ने इस दौरान कई बड़े कारनामे किए। उनका कहना है कि वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी के लिए नए कोच को कुछ समय मिलना चाहिए।
हेनरिक मलान ने अपने पद से इस्तीफा दिया
मलान 2022 में टीम के हेड कोच बने थे। इसके बाद से टीम ने लगातार तीन टी20 विश्व कप में क्वालीफाई किया जिसमें 2022, 2024 और 2026 शामिल हैं। इसमें टी20 वर्ल्ड कप 2022 में उन्होंने इंग्लैंड को हराया था। इस्तीफा देने के बाद मलान ने कहा, मेरे लिए इन खिलाड़ियों, स्टाफ आयरिश क्रिकेट में काम करना बहुत गर्व की बात है। मैं और मेरे परिवार के लोग यहां पर बिताए गए समय को बहुत ही अच्छे पलों में याद करेंगे।उन्होंने आयरिश टीम की कुछ ऐतिहासिक उपलब्धियां भी गिनाई, जो उनके कार्यकाल के दौरान टीम ने हासिल की। पूर्व साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने कहा, "मैदान पर हमारे लिए इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल करना गर्व की बात है। हमें पहली बार टेस्ट में अफगानिस्तान के खिलाफ जीत मिली। घर पर हम जिम्बाव्बे के खिलाफ पहली बार टेस्ट में जीते। भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 सीरीज जीतना, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों को हराया और चुनौती दिया। हम लगातार वर्ल्ड की टॉप टीमों को भी चुनौती देते रहे हैं।"
आयरलैंड की अगली सीरीज
भारत को दो मैचों की सीरीज में हराने के बाद अब आयरलैंड का आत्मविश्वास भी बढ़ चुका है। अब वे अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाले हैं। ये सीरीज अगस्त में खेली जाने वाली है। पहला मुकाबला 5 अगस्त को होगा।
-Legend News

Recent Comments