आगरा। भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने धार्मिक पर्यटन की कड़ी में भगवान श्रीराम से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन श्री रामायण यात्रा ट्रेन से कराने का प्लान तैयार किया है. श्री रामायण यात्रा ट्रेन 25 जुलाई से तीर्थ यात्रियों को 17 दिन में अयोध्या से रामेश्वरम तक 12 शहर के 30 धार्मिक स्थल की तीर्थ यात्रा कराएगी. ये सभी धार्मिक स्थल भगवान राम से जुड़े हैं. श्री रामायण यात्रा ट्रेन नई दिल्ली के सफदरगंज स्टेशन से शुरू होगी. जिसमें आगरा कैंट और मथुरा स्टेशन से भी तीर्थ यात्री चढ़ सकेंगे.

बता दें 22 जनवरी 2024 को पीएम मोदी ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर की शुरुआत की. तभी से आईआरसीटीसी की ओर से श्रीराम से जुड़े स्थलों की यात्रा का टूर पैकेज बनाया गया है. यह 5वां श्री रामायण यात्रा टूर है, जो पहले टूर के बाद श्रद्धालुओं के उत्साह और प्रतिक्रिया पर सुसज्जित भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन से कराया जाएगा. जिसमें रेस्टोरेंट, किचन, शावर, सेंसर वाले वॉशरूम और सीसीटीवी सुरक्षा जैसी सुविधाएं, तीन श्रेणियां में हैं.

लखनऊ में यूपी के आईआरसीटीसी मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि अयोध्या से रामेश्वर तक श्री रामायण यात्रा ट्रेन तीर्थयात्रियों को श्रीराम से संबंधित 12 शहर में स्थित 30 धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगी. इसके लिए 16 रात और 17 दिन का टूर पैकेज बनाया गया है. जिसमें तीर्थ यात्रियों को ट्रेन में चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी भोजन दिया जाएगा.

आईआरसीटीसी टूर में ये सेवाएं भी मिलेंगी

आईआरसीटीसी की ओर से श्री रामायण यात्रा ट्रेन का पैकेज भी तय किया है. जिसके चलते 3 एसी के लिए टूर का पैकेज प्रति व्यक्ति 1 लाख 17 हजार 975 रुपये, 2 एसी के लिए टूर का पैकेज प्रति व्यक्ति 1 लाख 40 लाख 120 रुपये और 1 एसी क्लास केबिन के लिए टूर पैकेज 1 लाख 66 हजार 380 रुपये और 1 एसी कूप के लिए टूर पैकेज प्रति यात्री 1 लाख 79 हजार 515 रुपये होगी. साथ ही आईआरसीटीसी के पैकेज की कीमत में संबंधित वर्गों में ट्रेन यात्रा, 1 एसी, 2 एसी और 3 एसी के लिए 3 स्टार श्रेणी के होटलों में आवास, सभी भोजन (केवल शाकाहारी), एसी कोच में सभी स्थानांतरण और दर्शनीय स्थल, यात्रा बीमा और आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सेवाएं भी शामिल हैं.
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).