रिपोर्ट : LegendNews
ईरानी संसद के स्पीकर बाग़र ग़ालिबाफ़ ने कहा, एकतरफ़ा डील का दौर अब ख़त्म
ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाग़र ग़ालिबाफ़ ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि 'एकतरफ़ा डील का दौर अब ख़त्म' हो गया है.
उन्होंने लिखा, "एकतरफ़ा समझौतों का दौर अब ख़त्म हो चुका है. हमने आपसे कहा था, अपनी बात पर कायम रहें, वरना अंजाम भुगतें. हक़ीकत अब सामने आ रही है."
उन्होंने अमेरिका के साथ हुए एमओयू के पांचवें पॉइंट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि एमओयू पर हस्ताक्षर करने के बाद ईरान 60 दिनों तक बिना किसी कर वसूली के कमर्शियल जहाज़ों को फ़ारस की खाड़ी से ओमान की खाड़ी तक सुरक्षित निकालने देगा.
भारत में मौजूद ईरानी दूतावास ने एक्स पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर का बयान पोस्ट किया है,
इसमें लिखा है, "अगली सूचना तक होर्मुज़ स्ट्रेट बंद रहेगा और इस क्षेत्र में अमेरिकी दख़ल ख़त्म होने तक बंद ही रहेगा. किसी भी जहाज़ को इस स्ट्रेट से गुज़रने की इजाज़त नहीं होगी."
बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक, आईआरजीसी ने एक बयान में कहा है कि अमेरिका की ओर से ईरान के दक्षिणी शहरों पर हुए हमलों के जवाब में उसने होर्मुज़ स्ट्रेट में एक दूसरे जहाज़ को निशाना बनाया और उसे रोक दिया है.
बयान में यह भी कहा गया है, "जवाबी कार्रवाई के दूसरे चरण में क़तर के अल-उदैद में स्थित अमेरिकी हवाई अड्डे पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया. इस हमले में लड़ाकू विमानों के मरम्मत और रखरखाव केंद्र, हवाई अड्डे के कमांड और कंट्रोल सेंटर को नष्ट कर दिया गया है."
-Legend News

Recent Comments