रिपोर्ट : LegendNews
जीत का ढिंढोरा पीटने वाला ईरान असल में एक बहुत कमज़ोर स्थिति में है: इसराइल
भारत में इसराइल के राजदूत रूवेन अजार ने आरोप लगाया है कि ईरान बहुत ही बुरे इरादे के साथ बड़े पैमाने पर तबाही मचाने वाले हथियार बनाने की होड़ में लगा हुआ था.
उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, हम कई सालों से कूटनीति, राजनीतिक और आर्थिक दबाव के ज़रिए ईरानी शासन को अपना रवैया बदलने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन इससे कोई फ़ायदा नहीं हुआ, अब हम उन्हें सैन्य तरीकों से मनाने की कोशिश कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, हमने शुरू में ही कह दिया था कि हमारा ईरान पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है... उन्होंने असल में बिना किसी वजह के अपने पड़ोसियों पर हमला किया है. मुझे लगता है कि इसके दूरगामी परिणाम होंगे.
उन्होंने इस बातचीत में दावा किया कि ईरानी शासन इस सारी बयानबाज़ी के बावजूद कि वह युद्ध में विजयी हुआ है, वह असल में एक बहुत ही कमज़ोर स्थिति में है.
रूवेन अजार ने पहलगाम हमले की तुलना सात अक्तूबर 2023 को इसराइल पर हुए हमले से की.
-Legend News

Recent Comments