रिपोर्ट : LegendNews
ईरान मुझे मरवाना चाहता था, लेकिन इसमें कामयाब नहीं हुआ: डोनाल्ड ट्रंप
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है ईरान उन्हें मरवाना चाहता था लेकिन इसमें कामयाब नहीं हुआ. वो फिर ऐसी कोशिश कर सकता है.
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ''मेरी जान को ईरान से बहुत बड़ा ख़तरा है. पूरी अमेरिकी सेना देख और इंतज़ार कर रही है. ईरान की ओर से कोशिश की गई लेकिन ये नाकाम रही लेकिन वो फिर कोशिश करेगा. किसी के लिए भी ये अच्छी स्थिति नहीं है. मैं और ज्यादा लोगों,बंदूकों और हथियारों से घिर गया हूं. इससे ज्यादा लोगों से मैं पहले इतना घिरा नहीं रहता था.''
उन्होंने लिखा, ''संसद का शुक्रिया कि उसने मेरी सुरक्षा के लिए और धन आवंटित किया. ये देखना अच्छा था कि रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक सांसद इस मुद्दे पर एक साथ आए. लेकिन अगर पूर्व राष्ट्रपति पर हमला होता है तो हमलावरों के लिए अपनी मौत को दावत देना जैसा होगा.''
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप के इस तरह के बयान के कुछ लोग उनका नया शिगूफा मान रहे हैं. हालांकि ट्रंप के इस बयान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई है.
अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होंगे. रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप का मुक़ाबला डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस से हो रहा है.
-Legend News

Recent Comments