रिपोर्ट : LegendNews
मार्को रुबियो ने कहा, ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई अबअधिक एक्टिव
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई न सिर्फ़ ज़िंदा हैं, बल्कि अब पहले से ज़्यादा एक्टिव हैं.
मार्को रुबियो ने सीनेट की विदेशी मामलों की समिति को बताया, मुझे लगता है कि कुछ संकेत हैं कि वो (मोजतबा ख़ामेनेई) किसी स्तर पर बड़ी भूमिका निभा रहे हैं.
ईरानी टीवी के मुताबिक़ मोजतबा ख़ामेनेई को लंबे समय से जनता के बीच नहीं देखा गया है. वो अमेरिका और इसराइल के पहले हमले में घायल हुए थे. उसी हमले में उनके पिता अली ख़ामेनेई की मौत हो गई थी.
हालांकि, राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने मई की शुरुआत में दावा किया था कि उन्होंने मोजतबा ख़ामेनेई से मुलाक़ात की है.
दोनों की मुलाक़ात का कोई फ़ोटो या वीडियो जारी नहीं हुआ था. लेकिन पेज़ेश्कियान का कहना था कि दोनों के बीच ढाई घंटे तक बातचीत हुई.
-Legend News

Recent Comments