रिपोर्ट : LegendNews
ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सबके लिए खोला, विदेश मंत्री अराघची ने खुद दी जानकारी
दुनिया के लिए सबसे बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. लगभग 2 महीनों से जारी ईरान-अमेरिका युद्ध खत्म होने की कगार पर है और इसे पहले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज कॉमर्शियल जहाजों के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया है. ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने खुद सोशल मीडिया पर इसका एलान करते हुए पूरी दुनिया को चौंका दिया है. लेबनान में हुए संघर्षविराम के बाद ईरान ने अपना वादा निभाते हुए तेल और गैस की सप्लाई का रास्ता साफ कर दिया है.
अराघची का एलान: रास्ता बिल्कुल साफ है
ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने ट्वीट कर जानकारी दी कि लेबनान में सीजफायर के साथ ही होर्मुज की खाड़ी से सभी व्यापारिक जहाजों के गुजरने का रास्ता पूरी तरह खोल दिया गया है. ईरान के ‘पोर्ट्स एंड मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन’ द्वारा बताए गए तालमेल वाले रूट से अब दुनिया के किसी भी देश का जहाज बिना किसी डर के गुजर सकेगा.
-Legend News

Recent Comments