ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के पूर्व कमांडर मोहसिन रेज़ाई ने अमेरिकी नाकाबंदी को दुनिया के देशों के लिए नुक़सानदायक बताया है.
मोहसिन रेज़ाई ने कहा कि अमेरिकी नाकेबंदी जितनी लंबी चलेगी, उतना ही दुनिया के देशों को नुक़सान होगा.
बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़ मोहसिन रेज़ाई ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा, हमारी सहनशीलता की एक सीमा है और सशस्त्र बल खुद को तैयार कर रहे हैं. होर्मुज़ स्ट्रेट व्यापार के लिए खुला है लेकिन सैन्य कार्रवाई के लिए नहीं.
उन्होंने कहा, हक़ीक़त यह है कि अमेरिका पूरी तरह फंसा हुआ है. एक तरफ वह लड़ना चाहता है और अगले दो-तीन दिनों में मैदान में उतर भी सकता है. लेकिन दूसरी ओर अमेरिकी सेना ट्रंप से कह रही है कि ऐसा करने से अमेरिकी फ़ौजी पकड़े जा सकते हैं.
दरअसल, पिछले कुछ दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को युद्धविराम तोड़ने की धमकियां दी हैं.
उन्होंने कहा था कि ईरान के साथ युद्धविराम 'लाइफ़ सपोर्ट' पर है. रविवार को ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ईरान का समय निकलता जा रहा है. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).