रिपोर्ट : LegendNews
ईरान ने UAE में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर तो US ने लाराक द्वीप पर किया हमला
ईरानी सेना का दावा है कि कि उसने संयुक्त अरब अमीरात में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. हमलों में अल-मनहद अड्डे पर स्थित अमेरिकी हेलीकॉप्टरों और बलों के ठिकानों को निशाना बनाया है. ईरानी सेना के जनसंपर्क विभाग ने कहा कि ये हमले कल रात लाराक द्वीप पर हुए अमेरिकी हमले के जवाब में किए गए थे.
कल रात, अमेरिकी सेना ने लाराक द्वीप पर स्थित दो ईरानी लॉन्चरों को निशाना बनाया. इसके जवाब में आईआरजीसी ने घोषणा की कि उसने जॉर्डन में स्थित दो अमेरिकी ठिकानों को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया है.
अमेरिका ने ईरान के लाराक द्वीप को बनाया निशाना
अमेरिकी सेना ने ईरान के लाराक द्वीप पर दो ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. अमेरिका के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. जुलाई के बाद ईरान पर अमेरिका का यह पहला ज्ञात हमला है.
सीबीएस न्यूज़ ने अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कमांडर टिम हॉकिन्स के हवाले से बताया, ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को होर्मुज़ स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंगों के साथ रॉकेट लॉन्च करने की तैयारी करते देखा गया था.
आईआरजीसी ने कहा कि रविवार के हमले में कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं. उसने इस हमले के जवाब में "जवाबी कार्रवाई और सजा" देने की धमकी दी.
इसके बाद ईरानी सरकारी मीडिया ने ख़बर दी कि आईआरजीसी ने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया है.
आईआरजीसी के इस बयान के कुछ ही देर बाद जॉर्डन की सेना ने कहा कि उसने आठ मिसाइलों को गिराया है.
जॉर्डन की सशस्त्र सेनाओं ने एक बयान में कहा, आज सोमवार तड़के वायु रक्षा प्रणालियों ने आठ मिसाइलों को रोक दिया, जिन्होंने जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया था.
सरकारी समाचार एजेंसी पेट्रा ने सेना के प्रवक्ता के हवाले से यह जानकारी दी.
जुलाई के अंत में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ख़िलाफ़ सैन्य अभियान रोकने का एलान किया था, उसके बाद ईरान पर अमेरिका का यह पहला ज्ञात हमला है.
ट्रंप ने खार्ग हमले का AI-जनरेटेड वीडियो जारी किया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल नेटवर्क पर एआई जेनरेटेड वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक विशाल तेल संयंत्र में विस्फोट और आग लगने का दृश्य दिखाया गया है.
ट्रंप ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, खार्ग द्वीप को पूरी तरह से ध्वस्त किया जा रहा है!!!
यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव फिर से बढ़ गया है.
अमेरिकी सेना ने इससे पहले लाराक द्वीप पर स्थित दो ईरानी मिसाइल लॉन्चरों को निशाना बनाया था.
इसके जवाब में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने जॉर्डन में दो अमेरिकी ठिकानों को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया था.
खार्ग द्वीप फारस की खाड़ी में ईरान के सबसे महत्वपूर्ण तेल निर्यात केंद्रों में से एक है. देश के कच्चे तेल के निर्यात का एक बड़ा हिस्सा द्वीप पर स्थित टर्मिनिलों से किया जाता है.
-Legend News

Recent Comments