रिपोर्ट : LegendNews
ईरान ने की मुसलमानों और खाड़ी क्षेत्र के देशों से एकजुटता की अपील
ईरान ने मुसलमानों और खाड़ी क्षेत्र के देशों से एकजुटता की अपील की है. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "ईरान की ताक़तवर सेना ने दुनिया की सबसे महंगी सेना के सामने अपनी तैयारी, क्षमता और ताक़त का प्रदर्शन किया है."
उन्होंने लिखा, "अगर मुसलमान एकजुट रहते हैं, तो हम बाहरी लोगों की बुरी नीयत वाली हर चुनौती का डटकर सामना कर सकते हैं."
"अब समय आ गया है कि हम सिर्फ़ खुद पर भरोसा करें और सच्चे भाईचारे को अपनाएं."
ईरान की आधिकारिक न्यूज़ एजेंसी इरना (आईआरएनए) ने भी अराग़ची के इस बयान को शेयर किया है.
वहीं ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने अमेरिका और यूरोप के साथ बातचीत को लेकर ईरान के रुख़ का बचाव किया है.
उन्होंने कहा कि ईरान अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए बातचीत जारी रखने को तैयार है, लेकिन ऐसी मांगों को स्वीकार नहीं करेगा जो उसकी संप्रभुता या रक्षा क्षमताओं को कमज़ोर करती हों.
उन्होंने पड़ोसी देशों के साथ बेहतर संबंधों, देश के नेतृत्व और सशस्त्र बलों के साथ तालमेल के साथ ही ईरान के इसराइल और अमेरिका के साथ संघर्ष के बीच क्षेत्रीय विभाजन को रोकने की जरूरत पर भी जोर दिया.
-Legend News

Recent Comments