रिपोर्ट : LegendNews
दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे आईपीएस संजय अरोड़ा
दिल्ली को नया पुलिस कमिश्नर मिल गया है। अर्धसैनिक बल आईटीबीपी के प्रमुख आईपीएस संजय अरोड़ा दिल्ली के नई पुलिस कमिश्नर होंगे। संजय अरोड़ा मौजूद कमिश्नर राकेश अस्थाना की जगह लेंगे। संजय अरोड़ा तमिलनाडु कैडर के 1988-बैच के अधिकारी हैं। अरोड़ा को पिछले साल अगस्त में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ITBP का DG नियुक्त किया गया था।
सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी रह चुके हैं
संजय अरोड़ा को अद्धसैनिक बल में काम करने का लंबा अनुभव है। आईटीबीपी का चीफ रहने से पहले संजय अरोड़ा सीआरपीएफ में स्पेशल डीजी रह चुके हैं। संजय अरोड़ा देश के उन चुनिंदा आईपीएस में से हैं जो किसी अर्द्धसैनिक बल में डेप्युटेशन पर कमांडेंट की पोस्ट पर आए थे। अरोड़ा 1997 से 2002 तक कमांडेंट के रूप में डेप्युटेशन पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में सेवा दी थी। संजय अरोड़ा 1997 से 2000 तक उत्तराखंड के मातली में आईटीबीपी की बटालियन की कमान संभाल चुके हैं।
-Compiled by Legend News

Recent Comments