छत्तीसगढ़ कैडर के IPS रवि सिन्‍हा को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग RAW का नया प्रमुख बनाया गया है। सिन्‍हा 1988 बैच के आईपीएस हैं। केंद्र सरकार ने सोमवार को उनकी नियुक्ति की घोषणा की। सिन्‍हा की नियुक्ति दो साल के लिए की गई है। वह सामंत कुमार गोयल की जगह लेंगे। गोयल को सरकार ने कई बार एक्सटेंशन दिया था। गोयल का कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा है। 
IPS रवि सिन्‍हा अभी कैबिनेट सचिवालय में स्‍पेशल सेक्रेटरी के रैंक पर तैनात हैं। उन्हें हाल ही में डीजी रैंक पर प्रोन्नत किया गया था। 
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).