रिपोर्ट : LegendNews
IPL 2026: KKR के लिए राहत भरी खबर, मथीशा को NOC मिलने की उम्मीद
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2026 के बीच एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद एनओसी मिलने की उम्मीद है। पथिराना जल्द ही चेन्नई में केकेआर की टीम के साथ जुड़ सकते हैं। हालांकि, मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच में उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है लेकिन उनकी मौजूदगी ही कोलकाता के खेमे में नई जान फूंकने के लिए काफी है।
खराब रही केकेआर की शुरुआत
केकेआर के लिए सीजन की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है, जहां टीम को चार मैचों में से तीन में हार का सामना करना पड़ा है। टीम की सबसे बड़ी कमजोरी डेथ ओवरों की गेंदबाजी रही है जहां गेंदबाज रनों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुए हैं। मुंबई और लखनऊ के खिलाफ मिली हार ने कोलकाता की गेंदबाजी की कमियों को उजागर कर दिया था। ऐसे में 18 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर खरीदे गए पथिराना की वापसी टीम के लिए संजीवनी का काम कर सकती है।
लंबे समय से चोट से परेशान हैं पथिराना
पथिराना की फिटनेस को लेकर लंबे समय से चिंताएं बनी हुई थीं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में केवल चार गेंदें फेंकने के बाद वह चोटिल होकर मैदान से बाहर हो गए थे। इससे पहले वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं जहां उन्होंने 32 मैचों में 47 विकेट लेकर अपनी काबिलियत साबित की थी। चेपॉक के मैदान और वहां की परिस्थितियों से वह बखूबी वाकिफ हैं जिसका फायदा अब कोलकाता नाइट राइडर्स को मिलने की उम्मीद है।
हर्षित राणा भी चोटिल होकर बाहर
कोलकाता की मुश्किलें केवल गेंदबाजी तक सीमित नहीं हैं। हर्षित राणा की चोट और बीसीसीआई के निर्देश पर मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने के बाद टीम का पेस अटैक काफी कमजोर हो गया है। अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर मौजूद केकेआर के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे की रणनीतियों और कैमरून ग्रीन की खराब फॉर्म ने भी सिरदर्द बढ़ा रखा है। हालांकि, अंगकृष रघुवंशी की बल्लेबाजी ने कुछ उम्मीदें जरूर जगाई हैं।
अब मंगलवार को होने वाले मुकाबले में केकेआर का सामना मजबूत चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। चेन्नई की पिच पर सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी कमाल दिखा सकती है लेकिन पथिराना के आने से कोलकाता की अंतिम ओवरों की चिंता दूर हो सकती है।
-Legend News

Recent Comments
Brian Brudox
2026-04-23 13:14:36
KKR still need to show what they are able to do, especially this IPL. Still, they are my favourites. So after a while I decided to register on sky247 review platform to get the bonus and enjoy real-time betting with INR deposits and localized features. Loved the interface, very easy to use. Recommend this platform to all who loves cricket betting.