रिपोर्ट : LegendNews
IPL 2026: क्रिकेट की किताब में सुनहरे अक्षरों से लिखी जाएगी अभिषेक की ये पारी
न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शनिवार, 11 अप्रैल 2026 की दोपहर जब सूरज अपनी पूरी तपिश पर था, तब मैदान पर रनों का एक ऐसा बवंडर उठा जिसने आईपीएल के 19 सालों के इतिहास को हिलाकर रख दिया. सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक ओपनर और दुनिया के नंबर एक टी20 बैटर अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ एक ऐसी पारी खेली, जो क्रिकेट की किताबों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई. अमृतसर के इस 25 वर्षीय गबरू जवान ने वो कर दिखाया जो आज तक आईपीएल में बड़े-बड़े दिग्गज भी नहीं कर पाए. अभिषेक दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने आईपीएल में पांच बार 20 गेंदों से कम में अर्धशतक जड़ने का कीर्तिमान स्थापित किया है. अपनी इस रिकॉर्ड पारी के दौरान अभिषेक ने अर्धशतक पूरा करने के लिए मात्र 18 गेंदों का सहारा लिया. उन्होंने पारी के पांचवें ओवर में विजयकुमार वैशाख की चौथी गेंद पर एक गगनचुंबी छक्का जड़कर अपनी फिफ्टी पूरी की और इतिहास के पन्नों में अपना नाम अमर कर लिया.
अभिषेक शर्मा की इस उपलब्धि की नींव साल 2024 में पड़ी थी. उन्होंने अपना सबसे तेज अर्धशतक मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैदराबाद में जड़ा था, जब उन्होंने मात्र 16 गेंदों में ही पचास रन पूरे कर लिए थे. इसके बाद उनका बल्ला थमा नहीं. साल 2025 में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उनके ही घर में 18 गेंदों में तबाही मचाई. शनिवार को पंजाब के खिलाफ एक बार फिर उन्होंने 18 गेंदों वाली अपनी इस क्लासिक पारी को दोहराया. इसके अलावा, वह दो बार और (एक बार लखनऊ के खिलाफ और एक बार पंजाब के खिलाफ) महज 19-19 गेंदों में अर्धशतक ठोक चुके हैं.
दिग्गजों को पीछे छोड़ निकले अभिषेक
आईपीएल में 20 गेंदों से कम में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने की रेस में अभिषेक अब सबसे आगे निकल गए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के खूंखार बल्लेबाज निकोलस पूरन हैं, जिनके नाम ऐसी 4 पारियां दर्ज हैं., वहीं, जैक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रेविस हेड और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी 3-3 ऐसी पारियों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. हालांकि, आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी का व्यक्तिगत रिकॉर्ड आज भी राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल के नाम है, जिन्होंने 2023 में 13 गेंदों में यह कारनामा किया था. लेकिन एक ही खिलाड़ी का बार-बार 20 से कम गेंदों में पचास रन बनाना यह साबित करता है कि अभिषेक शर्मा इस समय टी20 क्रिकेट के सबसे विध्वंसक बल्लेबाज बन चुके हैं.
अभिषेक टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े पावरहाउस बनने जा रहे हैं
अभिषेक की इस पारी ने न केवल सनराइजर्स हैदराबाद को एक मजबूत स्थिति में खड़ा किया, बल्कि यह भी संदेश दे दिया कि आने वाले समय में वे टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े पावरहाउस बनने जा रहे हैं. मुल्लांपुर का यह स्टेडियम अभिषेक के उन गगनचुंबी छक्कों और उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि का गवाह बना, जिसे क्रिकेट प्रेमी दशकों तक याद रखेंगे. अभिषेक की विस्फोटक पारी के दम पर पंजाब ने 200 से ज्यादा का टोटल बनाया.
-Legend News

Recent Comments
Ryan38
2026-04-26 19:24:49
It’s a fairly popular sport. What do you think about betting? Platforms like melbet betting help users quickly navigate a large number of matches and access key information with minimal effort. A single interface brings together the results of recent games, team statistics, and the event schedule. This format makes analysis more convenient and consistent. When data is structured, it’s easier to compare opponents and assess their current form ahead of an upcoming
adamwood
2026-05-11 12:07:29
That's a helpful post. Finding reliable football groups in India is tough when new to a city. I've joined local groups via apps, and the best squads balanced competition with sportsmanship. While improving your skills, explore https://mostbet-ind.net/ - a top Indian betting and casino platform with thousands of slots and events. In conclusion, whether playing or placing small wagers, keep it fun and balanced.