अहमदाबाद में रविवार को होने वाले IPL 2023 का खिताबी मुकाबला बारिश की वजह से आज (सोमवार) के लिए टल गया था.
बारिश इतनी तेज़ थी कि चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के कप्तान टॉस के लिए भी मैदान पर नहीं आ सके.
इसके बाद ये आशंका बनी हुई थी कि क्या सोमवार को अहमदाबाद का मौसम साफ़ रहेगा और अगर आज भी मैच बारिश की वजह से धुल गया तो खिताब किस टीम को मिलेगा.
अगर सोमवार को बारिश हुई और दोनों टीमों के बीच पाँच-पाँच ओवरों का मैच खेलना भी संभव न हो सका तो गुजरात टाइटंस को विजेता बन सकती है क्योंकि पॉइंट टेबल में वो पहले पायदान पर रही है. लेकिन इसके लिए कई शर्तें हैं.
क्या कहता है नियम?
अगर सोमवार रात को भी 9.36 बजे तक बारिश हुई तो मैच के ओवर घटने शुरू हो जाएंगे. इसके बाद अगर देर रात 12:06 मिनट तक कम से कम पाँच-पाँच ओवर का भी खेल नहीं हो पाया तो फिर दोनों टीमें सुपर ओवर खेलेंगी.
लेकिन अगर बारिश इतनी तेज़ हो कि सुपर ओवर फेंकना भी संभव न रह जाए तो लीग मैचों में सबसे अधिक अंक हासिल करने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा.
गुजरात टाइटंस ने कुल 14 लीग मैचों में से 10 जीते थे. वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14 में से 8 मैच जीते थे. गुजरात के 20 अंकों के साथ पहले पायदान पर है और चेन्नई 17 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर.
कैसा रहेगा अहमदाबाद में आज मौसम?
मौसम की जानकारी देने वाली साइट एक्यूवेदर के अनुसार आज सुबह अहमदाबाद में आसमान साफ़ रहेगा और धूप रहेगी. 
हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा बादल आएंगे और मैच से ठीक पहले यानी शाम 5 से 6 बजे के बीच घने बादल रहने की आशंका है लेकिन शाम 7 बजे तक मौसम साफ़ हो जाएगा और बारिश भी नहीं होगी.
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).