रिपोर्ट : LegendNews
पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के शीशमहल की जांच तेज, दिल्ली सरकार ने मांगी रिपोर्ट
दिल्ली सरकार ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व आधिकारिक आवास से संबंधित सभी मामलों में हुई प्रगति का विवरण पेश करने को कहा है। पिछले हफ्ते पीडब्ल्यूडी के कई शीर्ष अधिकारियों और दिल्ली के मुख्य सचिव ने एक बैठक में सरकारी बंगले ''6 फ्लैगस्टाफ रोड'' से जुड़े सतर्कता और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के मामलों की स्थिति पर चर्चा की थी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस बंगले को ''शीशमहल'' करार दिया था। पार्टी ने आरोप लगाया था कि अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान बंगले में रहे केजरीवाल ने इसके कायाकल्प और साज-सज्जा पर अत्यधिक राशि खर्च की थी।
मामले में कई अधिकारी हुए थे निलंबित
अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री कार्यालय ने इन मामलों में पिछले एक साल में हुई प्रगति के साथ-साथ यह भी विवरण मांगा है कि निलंबित और सेवानिवृत्त अधिकारियों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई की जा रही है या नहीं।
पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में कई अधिकारियों को निलंबित किया गया था, जिनमें से कुछ सेवानिवृत्त हो गए हैं। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) मामले की जांच कर रहा है। सरकार ने विस्तृत जानकारी मांगी है, जो हम उपलब्ध करा रहे हैं।
साल 2024 में केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और इस बंगले को खाली करने के बाद पीडब्ल्यूडी ने इसके आंतरिक हिस्से का विस्तृत ऑडिट किया था। साल 2022 में उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश पर सतर्कता विभाग ने बंगले के कायाकल्प और साज-सज्जा के दौरान कथित वित्तीय अनियमितताओं और लागत में वृद्धि की जांच शुरू की थी।
बाद में 2024 में इसमें शामिल पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू की गई और कुछ को निलंबित कर दिया गया। फिलहाल इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है, जिसने विपक्ष के पूर्व नेता और वर्तमान में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की शिकायत के बाद यह मामला अपने हाथ में लिया था।
-Legend News

Recent Comments
StellaRep
2026-02-18 00:23:30
mgm sportsbook online casino betmgm play betmgmontario
Ierpcj
2026-02-19 19:57:05
Join the premier world of online gaming where endless fun awaits. Bovada Reliable offers top poker and no-deposit bonuses for all players.
Cfuumf
2026-02-25 16:39:09
No paylines, only pure divine anarchy — welcome to Gates of Olympus! Zeus randomly blesses spins with ?2 to ?500 multipliers at any moment. Dare to open zeus55 today?
Creatb
2026-02-26 18:32:39
Candyland just got wilder! sugar rush online slot brings tumbling symbols, multiplier spots and heart-racing free spins. Come claim your sweet prize!
Ppkkqc
2026-02-27 15:49:46
Journey through space with starburst win both ways's vibrant rainbow jewels and pulsating beats. The star of the show: expanding wilds that cover entire reels and award free respins. Win both ways for double the chances — dive into starslot55 and chase the stars.
Rvxkgi
2026-03-01 02:07:26
stake slots isn’t chasing trends — it sets them. Fastest growing crypto casino for a reason. Come see why.
Ugfqkm
2026-03-02 22:06:13
DraftKings high RTP slots Casino brings the heat. New users claim 500 spins on Cash Eruption with a $5 wager plus up to $1,000 back in credits. Win big, play safe!
Gstbmr
2026-03-05 09:11:11
Usetrene penize muzete investovat do neceho prijemnejsiho nez do leku opravdovalekarna.cz