मथुरा। योग प्राचीनतम विद्या और भारतीय संस्कृति की एक अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के संतुलन को बनाए रखने में सहायक है। बढ़ती आयु के साथ शारीरिक, मानसिक तथा सामाजिक रूप से स्वस्थ और सक्रिय बने रहना आज के भाग दौड़ वाले समय में किसी चुनौती से कम नहीं। अधिकतर लोग किसी न किसी बीमारी से घिरे हैं फिर चाहे शारीरिक हो या मानसिक। इसी को ध्यान में रखते हुए आयुष मंत्रालय - आयुष विभाग द्वारा इस वर्ष 21 जून, 2026 को मनाये जाने वाला 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम को स्वस्थ आयु से जोड़ते हुए Yoga for Healthy Ageing रखा गया है।

उचित आहार, नियमित व्यायाम, योग, पर्याप्त नींद तथा सकारात्मक सोच स्वस्थ आयु के मुख्य आधार हैं। हेल्थी एजिंग के लिए योग शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार, मानसिक शांति, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि, संतुलन, लचीलापन, रक्तचाप एवं हृदय संबंधी समस्याओं को नियंत्रित रखने में अत्यंत लाभकारी है जैसे ताड़ासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन, शवासन, प्राणायाम अंतर्गत अनुलोम विलोम, भ्रामरी, कपालभाति आदि।

आगामी 21 जून, 2026 के मुख्य आयोजन साथ ही योग सप्ताह दिनांक 15 जून से 21 जून 2026 के लिए आयुष विभाग मथुरा ने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 डिगम्बर सिंह के दिशा-निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक आयुष अखिलेश विश्कर्मा के मार्ग दर्शन में विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा जनपद में योगशिविर आयोजन की प्रक्रिया गतिमान हो चुकी है, जिससे बृजवासी स्वस्थ आयु के महत्व को समझे और अपनाएं।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).