अर्शदीप सिंह इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के दिग्गज गेंदबाज टिम साउदी की बराबरी की है। दोनों खिलाड़ियों के नाम पावरप्ले में 65 विकेट हैं, लेकिन साउदी को इस मुकाम तक पहुंचने में 119 पारियां लग गई थीं। वहीं, अर्शदीप ने महज 99 पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर ली है। इस लिस्ट में सिर्फ टेस्ट खेलने वाली टीमों के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड एंगरवा भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। 99 पारियों में 60 विकेट लेने वाले शाहीन अफरीदी भी इस सूची में शामिल हैं। हालांकि, अर्शदीप के आंकड़े इन सभी गेंदबाजों से बेहतर हैं। 
कैसा है अर्शदीप का रिकॉर्ड?
अर्शदीप सिंह 104 टी20 मैच में भारत के लिए 151 विकेट ले चुके हैं। वह इस फॉर्मेट में देश के सबसे सफल गेंदबाज हैं। वह 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी हैं। उनका इकोनॉमी रेट 8.65 का रहा है। अर्शदीप नई गेंद को स्विंग कराकर विकेट लेने में माहिर हैं। इसके साथ ही वह अंत के ओवरों में यॉर्कर गेंद में विकेट लेने में भी सक्षम हैं। 
पांचवें टी20 में जीत नहीं दिला पाए अर्शदीप
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी टी20 में अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 40 रन देकर एक विकेट लिया। उन्होंने पावरप्ले में ही खतरनाक फिन एलेन को आउट कर भारत की उम्मीदें जगाई थी, लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें किसी का साथ नहीं मिला और वह टीम इंडिया को जीत नहीं दिला पाए। हालांकि, भारत ने शुरुआती तीन मैच जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली थी, लेकिन न्यूजीलैंड ने आखिरी 2 मैच जीतकर दमदार वापसी की। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).