Meta ने अपना पहला इन-हाउस AI इमेज जनरेशन मॉडल म्यूज इमेज लॉन्च कर दिया है। यह मेटा AI, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप में नए क्रिएटिव टूल्स लेकर आया है। इसके साथ ही कंपनी ने एक ऐसा फीचर भी पेश किया है, जिसका लाखों इंस्टाग्राम यूजर्स की प्राइवेसी पर बड़ा असर पड़ सकता है। इस नए सिस्टम के तहत कोई भी व्यक्ति पब्लिकली उपलब्ध इंस्टाग्राम प्रोफाइल्स को विजुअल रेफरेंस के तौर पर इस्तेमाल करके AI-जनरेटेड इमेज बना सकता है। अगर कोई इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक है तो यूजर्स उस अकाउंट के यूजरनेम को AI प्रॉम्प्ट में शामिल कर सकते हैं, जिससे मेटा का सिस्टम नई इमेज बनाते हुए पब्लिकली शेयर की गई फोटो का रेफरेंस ले सकता है।

इस प्रोसेस में उस प्रोफाइल के मालिक की मंजूरी की जरूरत नहीं होती जिसका रेफरेंस लिया जा रहा है। जिन यूजर्स की इमेज का इस्तेमाल किया जाता है उन्हें AI-जनरेटेड इमेज बनने से पहले या बाद में कोई सूचना नहीं दी जाती है। Meta का कहना है कि यह फीचर पब्लिक इंस्टाग्राम अकाउंट्स के लिए डिफॉल्ट तौर पर चालू रहता है। जब तक यूजर्स अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को खुद नहीं बदलते तब तक उनके पब्लिक तौर पर शेयर किए गए कंटेंट का इस्तेमाल मेटा के AI इमेज जनरेशन टूल्स के साथ किया जा सकता है। डिफॉल्ट अकाउंट कॉन्फिगरेशन के तहत पब्लिक इंस्टाग्राम कंटेंट का इस्तेमाल उसके AI फीचर्स के साथ किया जा सकता है।

यूजर्स से एक्टिव तौर पर ऑप्ट-इन लेने के बजाय मेटा ने ऑप्ट-आउट तरीका अपनाया है। यानी अगर कोई व्यक्ति इसमें शामिल नहीं होना चाहता तो उसे खुद ही सेटिंग खोजकर उसे बंद करना होगा। अगर आप इस फीचर से बाहर निकलना चाहते हैं तो आपको अकाउंट सेटिंग में बदलाव करना होगा। जो यूजर नहीं चाहते कि उनके पब्लिक Instagram कंटेंट का उपयोग कर Meta के AI इमेज जनरेशन टूल के साथ हो तो वो अपने अकाउंट सेटिंग के जरिए इस फीचर को बंद कर सकते हैं।

कैसे करें बंद

सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम ऐप खोलना है।
फिर उसके बाद टॉप पर दाईं ओर नजर आ रहे थ्री लाइन पर क्लिक करना है और सेटिंग्स और एक्टिविटी में जाना है।
उसके बाद नीचे स्क्रॉल करके हाउ अदर केन इंट्रैक्ट विद यू के अंदर शेयरिंग और रीयूज सेक्शन पर टैप करना है।
फिर उसके अंदर मौजूद यूजर को उन परमिशन को बंद करना होगा जो पोस्ट और रील को Meta के AI फीचर के साथ इस्तेमाल करने की अनुमति देती हैं।
आपको बता दें कि सेटिंग बदलने से सिर्फ भविष्य में होने वाले उपयोग पर ही असर पड़ेगा। इससे वे AI-जनरेटेड इमेज नहीं हटेंगी जो प्रेफ्रेंस अपडेट होने से पहले ही बन चुकी हैं।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).