रिपोर्ट : LegendNews
इंडोनेशिया में चक्रवाती तूफान की वजह से मरने वालों की संख्या 400 से अधिक हुई
चक्रवाती तूफान की वजह से हुई भारी बारिश के कारण अब तक इंडोनेशिया में मरने वालों की संख्या 400 से अधिक पहुंच गई है.
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोओ सुबियांतो ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया.
पश्चिमी सुमात्रा में मौजूद बीबीसी रिपोर्टर निकी विडाडियो के अनुसार अभी भी कई इलाक़े मुख्य शहरों से कटे हुए हैं और कुछ इलाक़ों में पांच दिन से मोबाइल सिग्नल नहीं आया है.
वियतनाम के पास उष्णकटिबंधीय तूफ़ान कोटो के पहुँचने से तीन और लोगों की मौत हुई है. पिछले महीने की शुरुआत में वियतनाम में कई दिनों तक भारी बारिश हुई थी, जिसमें कम-से-कम 90 लोगों की जान गई थी.
थाईलैंड में 170 और मलेशिया में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. नवंबर की शुरुआत में फिलीपींस में आए तूफ़ान ने 300 लोगों की जान ले ली.
-Legend News

Recent Comments