प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिन्तांग आदिपूर्णा’ से सम्मानित किया है.
भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है.
इस पोस्ट में लिखा गया है, आज सुबह मुझे बहुत स्नेह के साथ इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान भी दिया गया है. ये सम्मान कोटि-कोटि भारतवासियों का है. इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं का है, भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और आत्मीय संबंधों का है. मैं प्रेसिडेंट प्रबोवो जी, इंडोनेशिया की सरकार और यहां की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.''
इससे पहले नरेंद्र मोदी मंगलवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिनातो के साथ बातचीत के लिए पहुंचे. उनका भव्य औपचारिक स्वागत किया गया.
नरेंद्र मोदी सोमवार को अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया पहुंचे थे.
भारत सरकार के मुताबिक़ इस दौरे का मकसद भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी, महासागर विज़न को और मजबूत करना और स्वतंत्र, खुला और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाना है.
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).