इंडिगो ने आज मंगलवार 3 जनवरी को ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। ईरान में हो रहे घटनाक्रमों के बीच इंडिगो ने कई उड़ानें रद्द की हैं।
इंडिगो ने यात्रियों और क्रू के लिए सुरक्षित और निर्बाध अनुभव सुनिश्चित करने के लिए अपने फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव किया है।
इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि त्बिलिसी, अल्माटी, बाकू और ताशकंद के लिए उसकी उड़ानें 28 फरवरी तक रद्द कर दी गई हैं।
इंडिगो ने एक्स पर लिखा, 'ट्रैवल एडवाइजरी- ईरान के आसपास की स्थिति को देखते हुए, हमने अपने ग्राहकों और क्रू के लिए एक सुरक्षित और निर्बाध अनुभव सुनिश्चित करने के लिए अपने फ्लाइट शेड्यूल में अतिरिक्त बदलाव किए हैं।'
इंडिगो ने आगे लिखा, 'इन उपायों के तहत, इंडिगो की त्बिलिसी, अल्माटी, बाकू और ताशकंद के लिए उड़ानें 28 फरवरी, 2026 तक रद्द कर दी गई हैं। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार वैकल्पिक यात्रा विकल्पों का पता लगाने या पूरा रिफंड पाने के लिए https://bit.ly/4rnkK5G पर जा सकते हैं।'
इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से आगे बताया गया, 'जैसे-जैसे स्थिति बदल रही है, हमारी योजनाओं की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। कोई भी और अपडेट या बदलाव हमारे कम्युनिकेशन चैनलों के माध्यम से साझा किए जाएंगे। हम आपके धैर्य, समझ और निरंतर विश्वास की सराहना करते हैं।' 
-Legend News 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).