रिपोर्ट : LegendNews
सऊदी अरब के हालातों को देखते हुए इंडिगो की उड़ानों पर 17 अक्टूबर तक रोक
सऊदी अरब में बिगड़ते हालात को लेकर इंडिगो एयरलाइंस ने बेहद अहम फैसला लिया है। इसके तहत, जेद्दा, दमम और मदीना की उड़ानों पर 17 अक्टूबर तक रोक जारी रहेगी। इंडिगो ने मंगलवार को इस बाबत एक एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया है कि रियाध, जेद्दा और मदीना से आने-जाने वाली उड़ानों पर आगामी तारीख तक रोक जारी रहेगी। इसके साथ ही एयरलाइन कस्टमर्स को सलाह दी गई है कि वह एयरपोर्ट के लिए जाने से पहले वेबसाइट जरूर चेक कर लें।
इंडिगो ने बताया कि बुकिंग के समय दिए गए कांटैक्ट डिटेल पर समय-समय पर अपडेट साझा किए जा रहे हैं। किसी भी सवाल या मदद के लिए हमारी सपोर्ट टीम हमेशा उपलब्ध है। एडवाइजरी में पैसेंजर्स से कहा गया है कि आपकी सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षित उड़ान करने के लिए हम संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार को-ऑर्डिनेशन में बने हुए हैं।
शनिवार तक बंद
इस बीच अधिकारियों ने रियाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को शनिवार तक बंद रखने का फैसला किया है। यह फैसला यमन के ईरान समर्थक हूती लड़ाकों के लगातार हमलों के चलते लिया गया है। इन हमलों के चलते यहां से उड़ानें फिलहाल स्थगित हैं। सऊदी नागरिक विमानन प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि सऊदी अरब के दूसरे सबसे व्यस्त हवाई अड्डे, जिन्दा के बाद, किंग खालिद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संचालन को हवाई अड्डे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बंद कर दिया गया।
हूती लड़ाकों ने क्या कहा
सोमवार देर रात, हूती लड़ाकों ने कहा कि उन्होंने हवाई अड्डे पर एक बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। ठीक उसके बाद जब सऊदी अरब की तरफ से बयान आया कि उसने समूह द्वारा रियाध की ओर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को इंटरसेप्ट करके नष्ट कर दिया।
-Legend News

Recent Comments