रिपोर्ट : LegendNews
इंडिगो ने किया अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ़्यूल सरचार्ज बढ़ाने का एलान
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने विमान ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ़्यूल सरचार्ज बढ़ाने का एलान किया है.
इंडिगो ने बताया है कि नई दरें 6 अक्तूबर से लागू होंगी.
एयरलाइन के मुताबिक घरेलू उड़ानों में दूरी के आधार पर फ़्यूल सरचार्ज में 100 रुपये से 350 रुपये तक की बढ़ोत्तरी की गई है. अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर भी फ़्यूल सरचार्ज बढ़ाया गया है.
इंडिगो ने अपने बयान में कहा, पिछले कुछ महीनों में एटीएफ की कीमतों में लगातार बदलाव हुआ है, ख़ासकर मध्य पूर्व में चल रही जियोपॉलिटिकाल घटनाओं के बाद.
इंडिगो ने कहा, ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हुई है और पिछले महीने की तुलना में इसमें 14 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. इसके चलते एटीएफ की कीमतें पिछले एक दशक के सबसे ऊंचे स्तरों में पहुंच गई हैं.
इंडिगो ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ़्यूल चार्ज में मामूली बदलाव किया गया है.
-Legend News

Recent Comments