नई द‍िल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम की घोषणा करेगा। हरमनप्रीत कौर भी इस दौरान मौजूद रहने वाली हैं। स्क्वाड का एलान शाम 5 बजे होगा। आगामी विश्व कप इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जाना है। टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से होगी और फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को खेला जाएगा। 

अमनजोत कौर और काश्वी गौतम बाहर
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का एलान हुआ है। टीम इंडिया में स्टार ऑलराउंडर अमनजोत कौर को जगह नहीं मिली है। वे चोट की वजह से विश्व कप में नहीं खेल पाएंगी। उनके अलावा काश्वी गौतम को भी टीम में जगह नहीं मिली है। वे भी चोटिल हैं।

भारतीय टीम का स्क्वाड
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल इस प्रकार है-

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, नंदिनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, भारती फुलमाली।

महिला टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमें
महिला टी20 वर्ल्ड कप के अब तक 9 संस्करण खेले जा चुके हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने टी20 विश्व कप को 6 बार अपने नाम किया है। 

2009: इंग्‍लैंड
2010: ऑस्‍ट्रेलिया
2012/13: ऑस्‍ट्रेलिया
2013/14: ऑस्‍ट्रेलिया
2015/16: वेस्‍टइंडीज
2018/19: ऑस्‍ट्रेलिया
2019/20: ऑस्‍ट्रेलिया
2022/23: ऑस्‍ट्रेलिया
2024/25: न्‍यूजीलैंड
- Legend News
 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).