अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। 13 सितंबर से दोनों टीमों के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज होगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम चुनी गई है। इसमें जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं। बुमराह ने इंग्लैंड दौरे के बाद कोई मैच नहीं खेला है। हालांकि फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही वह खेल पाएंगे।
संजू सैमसन की टीम में वापसी
जिम्बाब्वे दौर पर टी20 टीम से बाहर रहे संजू सैमसन की वापसी हो गई है। संजू टी20 विश्व कप में भारत की जीत के हीरो थे। लेकिन आयरलैंड और इंग्लैंड में टी20 सीरीज के शुरुआती मैच में फेल होने के बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया था। उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया लेकिन वो भी फेल रहे। आखिरी मैच में संजू को खेलने का मौका मिला था। जिम्बाब्वे दौरे पर वैभव का बल्ला जमकर बोला और वह प्लेयर ऑफ द सीरीज भी थे। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए वैभव को भी चुना गया है। 
चार खिलाड़ी का फिटनेस टेस्ट बाकी
अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया में चार ऐसे खिलाड़ी को जगह मिली है, जिनका फिटनेस टेस्ट बाकी है। इसमें नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर वापसी है। सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही ये खिलाड़ी खेल पाएंगे। हर्षित और नीतीश भी लंबे समय से चोटिल हैं। सुंदर भी इंजरी की वजह से श्रीलंका दौरे पर नहीं जा पाए थे। 
रिंकू समेत 8 खिलाड़ी ड्रॉप हुए
जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा रहे रिंकू सिंह के साथ ही प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव, सुर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, प्रभसिमरन सिंह और हर्ष दुबे को ड्रॉप कर दिया गया है। उस दौरे पर यश ठाकुर और अशोक शर्मा ने भारत के लिए डेब्यू भी किया था। प्रिंस यादव जिम्बाब्वे दौरे पर चोटिल हो गए थे।
अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).