भारतीय मूल की बैरिस्टर सुएला ब्रेवरमैन को ब्रिटेन की नई गृह मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है, जो भारतीय मूल की प्रीति पटेल की जगह ली। ब्रेवरमैन बोरिस जॉनसन के नेतृत्व वाली सरकार में अटॉर्नी जनरल के रूप में कार्य कर चुकी हैं। हालांकि, ये भी एक तथ्य है कि कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के चुनाव के दौरान ब्रेवरमैन ट्रस के खिलाफ थीं। उन्होंने ऋषि सुनक के समर्थन में प्रचार तक किया था। 
कौन हैं सुएला ब्रेवरमैन?
42 वर्षीय सुएला ब्रेवरमैन भारत में गोवा मूल की हैं और उनके पिता का नाम क्रिस्टी फर्नांडीस हैं। उनकी माँ मॉरीशस से यूके चली गईं और उनके पिता केन्या से यूके आए थे। सुएला ब्रेवरमैन का जन्म 1980 में लंदन में हुआ था और परवरिश वेंबले में हुई थी। इस वजह से उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है।
वर्ष 22015 में फेयरहेम (Fareham) से कंजर्वेटिव सांसद चुनी गईं थीं। वह जनवरी से नवंबर 2018 तक यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के लिए विभाग में संसदीय अवर सचिव थीं। वर्ष 2020 में यूके की अटॉर्नी जनरल बनी। ब्रेवरमैन अपने 'एंटी-वोक' रुख और मानवाधिकारों पर यूरोपीय सम्मेलन के विरोध के कारण काफी चर्चा में रहती हैं। अब उन्हें जब गृह मंत्री बनाया गया तो इसे उनकी पदोन्नति के रूप में देखा जा रहा है। 
बता दें कि सुएला ब्रेवरमैन को ब्रिटेन में शरण लेने वालों को रवांडा भेजने की सरकारी योजना का जिम्मा सौंपा गया था और इस जिम्मेदारी को पूरा करने में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। ब्रेवरमैन ब्रेग्जिट की भी समर्थक रही हैं।
गौरतलब है कि लिज़ ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बनीं हैं। ट्रस ने सभी कंजर्वेटिव सदस्यों के पोस्टल बैलेट के जरिए ऋषि सुनक को हराया है। उन्हें 81,326 वोट मिले जबकि सुनक को 60,399 वोट मिले। पीएम बनने के बाद ट्रस ने अपने नए कैबिनेट में भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन को गृह मंत्री बनाया है।
-Compiled by Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).