मथुरा। इंडियन मीडिया काउंसिल ने हाल ही राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में सर्वसम्मति से अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत गोस्वामी को दी गई है।

उन पर प्रदेश अध्यक्षों और राज्य इकाईयों की समीक्षा करने और उनकी नव-नियुक्ति करने की जिम्मेदारी होगी। साथ ही देश के जिन राज्यों में संस्था की इकाई गठित नहीं है, वहां उन पर जल्द इकाईयों के गठन करने की जिम्मेदारी भी होगी।

रमाकांत गोस्वामी के बारे में- 
गोस्वामी इससे पहले भारतीय प्रेस आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित रह चुके हैं तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहे हैं। नियुक्ति के बाद रमाकांत गोस्वामी ने कहा कि प्रेस की आजादी एवं पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।  प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक माध्यम के साथ साथ डिजिटल माध्यम में कार्यरत पत्रकारों को भी एक मंच पर लाने का कार्य किया जायेगा। साथ ही सभी राज्यों में पत्रकारों का एक्रिडेशन, डिजिटल मीडिया एवं यूट्यूब, न्यूज पोर्टल जर्नलिस्ट की समस्याएं दूर करने के लिए काम करेंगे। 

इसके अलावा पत्रकारों के परिवारों के लिए स्नेह मिलन, मनोरंजन कार्यक्रम, क्रिकेट मैच और सामूहिक गोठ के आयोजन हर राज्यों में आयोजित होंगे। केंद्र सरकार के साथ लगातार संवाद कर पत्रकारों की सभी समस्याएं दूर की जाएंगी।  

गोस्वामी ने देश के सभी  मुख्यमंत्रियों से मांग की है कि पत्रकारों को आवास मार्केट रेट की पंद्रह प्रतिशत राशि पर दिए जाने चाहिए। सरकार आवास योजना में आवास के लिए ऐसे बैंक से अनुबंध करे जो पत्रकारों को सौ प्रतिशत फाइनेंस कर आवास उपलब्ध करवा सके। साथ ही इंडियन मीडिया काउंसिल संस्था के माध्यम से पत्रकारों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए विशेष कार्य किये जाएंगे।

गौरतलब है कि रमाकांत  गोस्वामी इन दिनों सेटेलाइट चेनल हॉर्नबिल टीवी में राजस्थान  संपादक की भूमिका में है। इसके साथ ही हिन्दी समाचार पत्र राजस्थान की राजनीति और टीएनआई आवाज में भी संपादक के रूप में कार्यरत है।
इससे पहले वे सुदर्शन न्यूज, सहारा, न्यूज नेशन,साधना न्यूज, खबर फास्ट,इंडिया वॉइस,टीवी 27,एशियन न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).