मथुरा। भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआ, जिलाध्यक्ष देवेंद्र पहलवान पूरे दल बल के साथ थाना बरसाना के गांव पेलखु में पहुंचे। यहां उन्होंने प्रीतम सिंह गुर्जर की चौपाल पर खुली बैठक का आयोजन कर किसानों की बिंदवार जन समस्याएं सुनी और संगठन से निष्ठावान कर्मठ लोगों को जोड़कर संगठन का विस्तार भी किया गया। 

इसमें गांव पेलखु निवासी प्रीतम सिंह गुर्जर को भारतीय किसान यूनियन भानू का जिला उपाध्यक्ष, गांव राल निवासी नौहवत ठाकुर को मथुरा ब्लॉक का अध्यक्ष, भदाल निवासी विष्णु तिवारी को मथुरा ब्लॉक महामंत्री बनाया गया। 

इस दौरान विचार व्यक्त करते हुए भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआ, जिलाध्यक्ष देवेंद्र पहलवान ने कहा कि उनकी किसान यूनियन किसानों के हर दर्द में शामिल होकर निष्ठा से काम करता है। किसानों की हर समस्या को जिला प्रशासन और शासन के समक्ष रखकर प्राथमिकता पर समाधान कराने का काम किया जाता है। किसान किसी भी प्रकार का उत्पीड़न सहन नहीं करें। जो कोई समस्या आए समय समय पर प्रीतम सिंह गुर्जर के जरिए भारतीय किसान यूनियन भानू के वरिष्ठ पदाधिकारियों तक पहुंचाएं। प्रीतम सिंह गुर्जर उनकी यूनियन के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं, इसलिए जिलाउपाध्यक्ष के पद पर आसीन किया गया है। प्रीतम सिंह गुर्जर के जुड़ने से भारतीय किसान यूनियन भानू और मजबूत होगी। यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रीतम सिंह गुर्जर को यूनियन से पदाधिकारी जुड़ने पर सम्मानपत्र भी सौंपा। 

ग्रामीणों ने प्रीतम सिंह गुर्जर के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआ, जिलाध्यक्ष देवेंद्र पहलवान व यूनियन के अन्य पदाधिकारियों का पटुका पहनाकर, पगड़ी बांधकर भगवान की छवी भेंट कर भव्य सम्मान किया। इस अवसर पर सुंदर सिंह गुर्जर, सतवीर सिंह ठेकेदार, पूरन पहलवान, चेतन राघव, प्रवीण चौहान आदि मौजूद रहे।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).