भारत ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग ख़ालिद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और अन्य नागरिक ठिकानों पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की है.
भारत ने इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.
भारत के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में कहा, हम पिछले कुछ दिनों में रियाद के किंग ख़ालिद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बार-बार हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं. इनमें 10 अक्तूबर को किया गया कायरतापूर्ण हमला भी शामिल है.
इन हमलों में लोगों की जान गई है, कई लोग घायल हुए हैं और संपत्ति को नुक़सान पहुंचा है. हम मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताते हैं और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं."
आम नागरिकों और उनसे जुड़ी सुविधाओं पर बार-बार किए जा रहे हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं और इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए.
भारत ने कहा, हम सऊदी अरब की संप्रभुता की रक्षा के लिए वहां के लोगों और सरकार के साथ खड़े हैं. हमें उम्मीद है कि इस क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल होगी.
गौरतलब है कि रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 309 लोग घायल हुए हैं.
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक़ घायलों में कुछ की हालत गंभीर है. हमले के बाद एयरपोर्ट पर परिचालन निलंबित कर दिया गया है. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).