रिपोर्ट : LegendNews
भारतीय सेना के खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स 2026 में कुल 20 मेडल जीते, सेना प्रमुख ने किया सम्मानित
नई दिल्ली। भारतीय सेना ने सोमवार को नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में एशिनय गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले अपने खिलाड़ियों को सम्मानित किया. बता दें कि सेना के खिलाड़ियों ने इस बार एशियन गेम्स में अपना सबसे शानदार प्रदर्शन किया. जिसमें उन्होंने कुल 20 मेडल जीते, जिनमें 6 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.
इस मौके पर सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने सेना के मिशन ओलंपिक विंग की प्रशंसा की और कहा कि इस विंग के द्वारा तैयार किए गेए खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करके दिखा दिया है कि वे लॉस एंजिलिस में 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं.
जनरल धीरज ने कहा, 'मैं देश को यकीन दिलाना चाहता हूं कि जहां तक सेना का सवाल है तो हमने मिशन ओलंपिक विंग के जरिए देश भर में कई खेल केंद्र सक्रिय रूप से स्थापित किए हैं. हमारे पास खेलों में लड़कों और लड़कियों की टीमें हैं. हम प्रत्येक प्रमुख चैंपियनशिप के लिए नए खिलाड़ी तैयार करेंगे और उन्हें देश के लिए खेलने के अवसर प्रदान करेंगे.'
ओलंपिक 2028 में कई मेडल आएंगे
सेनाध्यक्ष ने ये भी कहा, 'मुझे पूरा यकीन है कि आगामी ओलंपिक खेलों में हमारे खिलाड़ियों में से कई पोडियम पर जगह बनाएंगे तथा 2028 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक में हमारे देश के लिए गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज जीतेंगे. इसलिए हम सभी देशवासियों का यह कर्तव्य है कि हम इन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते रहें क्योंकि हर बार जीतना संभव नहीं होता. मैं यह नहीं कहूंगा कि प्रतियोगिता में केवल भाग लेना ही काफी है. भाग लेना महत्वपूर्ण है, लेकिन भाग लेने के साथ-साथ पदक जीतना भी उतना ही महत्वपूर्ण है.'
- Legend News

Recent Comments