जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 का शनिवार को 14वां दिन है. एशियन गेम्स में भारत अब तक 17 गोल्ड समेत कुल 77 मेडल जीत चुका है और मेडल टैली में 5वें नंबर पर है. शनिवार को भारतीय तीरंदाज कुमकुम मोहोद रिकर्व ने महिला कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता.
इससे पहले शुक्रवार को भारतीय विमेंस हॉकी टीम ने 44 साल बाद एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता. फ़ाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 1-0 से हराया. टीम के लिए लालरेमसियामी ने एकमात्र गोल किया. भारत ने अब तक 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज़ मेडल भी जीते हैं.
मेडल टैली में चीन 162 गोल्ड समेत कुल 316 मेडल के साथ पहले नंबर पर है. जापान 239 मेडल के साथ दूसरे, जबकि साउथ कोरिया 134 मेडल के साथ तीसरे नंबर पर है. उज़्बेकिस्तान 20 गोल्ड समेत कुल 65 मेडल के साथ चौथे स्थान पर है.
अब भारतीय मेंस हॉकी टीम पर नज़रें होंगी. टीम गोल्ड मेडल के लिए फ़ाइनल में मलेशिया से भिड़ेगी. मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा.
भारतीय टीम के पास इस मुकाबले को जीतकर एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार हॉकी गोल्ड मेडल पाने का मौका है. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).