रिपोर्ट : LegendNews
बर्लिन में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर, परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा भारत
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बर्लिन में पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। जयशंकर ने पाकिस्तान की तरफ से होने वाले आतंकवाद की बात करते हुए कहा कि भारत "परमाणु ब्लैकमेल" के आगे कभी नहीं झुकेगा। पाकिस्तान के साथ सभी मुद्दे द्विपक्षीय तरीके से सुलझाए जाएंगे। इसमें किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं होगी।
जयशंकर तीन देशों की यात्रा पर हैं। उन्होंने पहले नीदरलैंड और डेनमार्क का दौरा किया। बर्लिन उनकी यात्रा का अंतिम पड़ाव था। बर्लिन में उन्होंने जर्मनी के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की। इसमें विदेश मंत्री जॉन वाडेपॉल और चांसलर फ्रेडरिक मर्ज शामिल थे। उन्होंने भारत और जर्मनी के बीच दोस्ती को और मजबूत करने पर बात की।
भारत आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा
वाडेपॉलके साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयशंकर ने कहा, मैं पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद तुरंत बर्लिन आया हूं। मैंने वाडेपॉल को बताया कि भारत आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। भारत कभी भी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा। उन्होंने आगे कहा, भारत पाकिस्तान के साथ सिर्फ द्विपक्षीय तरीके से बात करेगा। इस बारे में किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए।
-Legend News

Recent Comments