भारत और ब्रिटेन के बीच जिस ऐतिहासिक व्यापार समझौते (FTA) की चर्चा लंबे समय से चल रही थी, वह अब जमीनी स्तर पर उतरने को तैयार है। इस समझौते से न केवल दोनों देशों के व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे, बल्कि आम आदमी की जेब और देश की इकॉनमी पर भी इसका बड़ा असर पड़ेगा।

कब से लागू होगा समझौता
सरकारी अधिकारी के मुताबिक, भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (FTA) मई के दूसरे सप्ताह से लागू होने की उम्मीद है। इस डील पर पिछले साल जुलाई में हस्ताक्षर किए गए थे और अब इसे लागू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। संभावना है कि इसके साथ ही दोनों देशों के बीच दूसरा अहम समझौता भी एक साथ लागू किया जाएगा।

CETA एग्रीमेंट: क्या है इस डील की खास बात
लाइव म‍िंंट की खबर के अनुसार  भारत और ब्रिटेन ने 24 जुलाई 2025 को व्यापक आर्थिक और व्यापार करार (CETA) पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते के तहत भारत के 99% निर्यात को ब्रिटेन में बिना किसी शुल्क के एंट्री मिलेगी। यानी भारतीय सामान अब ब्रिटेन के बाजार में ज्यादा आसानी और सस्ते में पहुंच पाएंगे।

कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
दोनों देशों ने दोहरा योगदान संधि (DCC) पर भी हस्ताक्षर किए हैं। इसका फायदा उन कर्मचारियों को मिलेगा जो दोनों देशों में काम करते हैं। अब उन्हें सामाजिक सुरक्षा शुल्क (सोशल सिक्योरिटी) दो बार नहीं देना पड़ेगा, जिससे उनकी कमाई पर सीधा असर पड़ेगा।

भारत को क्या फायदा होगा
इस डील के जरिए भारत को कई सेक्टर्स में बड़ा फायदा मिलने वाला है। कपड़ा, जूते-चप्पल, रत्न और आभूषण, खेल के सामान और खिलौनों जैसे उत्पादों को ब्रिटेन के बाजार में ज्यादा पहुंच मिलेगी। इससे इन सेक्टर्स में काम करने वाले उद्योगों को बड़ा बूस्ट मिल सकता है।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).