पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद स्वामी योगेश्वरानंद गिरि का एक पुराना सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को लेकर भविष्यवाणी की है। स्वामी योगेश्वरानंद गिरि ने कहा कि देश के लिए पिछले 1,000 साल कठिन रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि '30 मई, 2025' के बाद भारत का भविष्य बदल जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अपने 'स्वर्णिम काल' में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्वामी जी ने यह इंटरव्यू रणवीर इलाहाबादिया को दिया था। 
युद्ध की भविष्यवाणी की
उन्होंने ये भी कहा था कि सितारे इस तरह से संरेखित हो रहे हैं जैसे महाभारत का समय हो। यह संरेखण भारत के लिए सुनहरा है। युद्ध होना तय है। भारत हावी होगा। वो मई 2025 के महीने में 'युद्ध' की भविष्यवाणी करते हुए नज़र आ रहे हैं। यह भविष्यवाणी रणवीर द्वारा पूछे गए एक सीधे सवाल के जवाब में आई, जिसमें उन्होंने हाल के दिनों में दुनिया के एक और युद्ध की संभावना के बारे में पूछा था। स्वामी जी ने कहा कि ग्रहों का एक समीक्षा आ रही है, 30 मई को, ज्योतिषीय रूप से। ये जो 6 ग्रह आपस में स्थिति बना रहे हैं, ये वो स्थिति बना रहे हैं, जो पूर्व में, महाभारत के समय, या बड़े युद्ध के समय गृह बनाते हैं। ये गणितीय है, किसी के द्वार बोल देना मात्रा से नहीं। कम से कम मैं ये कह सकता हूं कि भारत बिल्कुल शिखर पर है। 
भविष्यवाणी करने वाले स्वामी योगेश्वरानंद गिरि कौन
भारत-पाकिस्तान युद्ध की भविष्यवाणी करने वाले स्वामी योगेश्वर नंदा गिरी ज्योतिष की दुनिया में स्वामी यो के नाम से जाने जाते हैं। इंडियन योगा असोसिएशन के मुताबिक उनकी संस्था का ऑफिस मुंबई के सांताक्रूज ईस्ट में है। स्वामी जी के जन्म महाराष्ट्र के उल्लास नगर में हुआ। वो ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वो परिवार की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। स्वामी जी साइटिंस्ट बनना चाहते थे लेकिन बाद में वो अध्यात्म की और बढ़ गए। परिवार की हालत ठीक न होने के कारण उसे इसमें थोड़ा समय लगा। उन्हें काम के सिलसिले में दुबई जाना पड़ा। दुबई से लौटने के बाद वो संन्‍यास की और बढ़ गए। वो गुजरात के आदिवासी बच्चों को पढ़ाने में मदद कर रहे हैं।
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).