नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद भारत लगातार राहत सामग्री भेज रहा है. इसी क्रम में भारत का पांचवां विमान राहत सामग्री लेकर नेपाल के लिए रवाना हुआ है.
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है.
उन्होंने लिखा, भारत का पांचवां एयरक्राफ्ट नेपाल के लिए रवाना हुआ है. इसमें खास उपकरणों के साथ 11 सदस्यों की बचाव टीम और 5.5 टन ज़रूरी दवाएं हैं. 
भारत की ओर से भेजी गई 11 सदस्यीय टीम राहत और बचाव अभियान में मदद करेगी. टीम के पास विशेष उपकरण हैं. इन उपकरणों की मदद से मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जाएगी. मुश्किल इलाकों में राहत कार्य को भी तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. 
भारत इससे पहले भी नेपाल को राहत सामग्री और बचाव सहायता भेज चुका है. पांचवें विमान के रवाना होने के साथ भारत ने एक बार फिर पड़ोसी देश के साथ खड़े होने का संदेश दिया है. 
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद हज़ार से ज़्यादा लोग की मौत हो चुकी है. कम से कम 4 हज़ार से ज़्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं.
नेपाल पुलिस के मुताबिक मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है.
नेपाल के चितवन जिले में सबसे ज़्यादा लाशें मिली हैं. लाशों की हालत को देखते हुए उन्हें समूह में दफनाने का काम किया जा रहा है.
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).